Sunday, 12 October 2014

अब इस रावण की जलने की बारी..!

कुछ ही समय पहले हमने धूम-धाम से दशहरा मनाया, बड़े-बड़े रावण के दस सिर वाले पुतले के अन्दर खूब सारे पटाखे रख कर जलाए, रामलीला का आयोजन और फिर चाट और आइस्क्रीम के साथ थोडा सा एंजोयमेंट और वापस अपने काम पर. स्मगलर, चा उचक्के डकैत, फ्रॉड, बेईमान, मनचले, सब लग जाते हैं अपने ध्ंाधे में। अब आप ही बताइये की इन रावणों का कब दहन होगा,  कब हमारा देश इन सब से पूरी तरह से आज़ाद हो पायेगा। ये सोचने वाली बात है। आप चाहे कितने भी रावण फूको, कितनी भी पूजा पाठ या हवन करो, आपके पापों का घड़ा तो ऐसे खाली नहीं होगा। अगर
कोई भिखारी आपसे 1 रुपए भी मांगता है तो आप दुत्कार के उसको भगा देते हो, वहीँ जब बड़ा मंगल आता है बड़ा सा पंडाल लगाकर भंडार कर भगवान को बेवकूफ बनाने की कोशिश करते हो ताकि आपका पापों का हाफ घड़ा तो खाली कर ही सकें।  ये तो छोटे मोटे रावण हैं । अब बात होगी बड़े रावणों की तो लोगों की शांति भंग करने में प्रमुख भूमिका निभाते हैं वो हैं ये हैकर्स वो लोगों की आईडी हैक करके लोगों की पिक्स का मिसयूज करते हैं उनकी फोटोज सेव करके उनकीफेक आईडी बनाकर लोगों को अपने जाल में फंसाते हैं। उनसे फ़्लर्ट करते हैं, बहकाते हैं। यहां सिर्फ आईडी हैकर्स की ही बात नहीं हो रही है बल्कि बात हो रही है बैंक अकाउंट हैकर्स की जो लोगों के बैंक अकाउंट से सारा पैसा निकालकर गलत धंधे करते हैं। हमारे देख में एक और तरीके के भी रावण हैं और वो हैं आज कल के बाबाजी..जो लोगों को फंसाकर अपना  उल्लू सीधा करते है- पुत्र  ये अंगूठी पहनो तुम्हारा कल्याण होगा, पुत्र आखिरी बार समोसा कब खाया था खा लो धन की वर्षा होगी। लोगों को बेच खाने में इनको आनंद मिलता है ऐसे ही कुछ बाबा आज जेल की सलाखों के पीछे हैं और चाह कर भी हाथ पैर मारकर भी बाहर नहीं आ पा रहे। चलिए अगर आप कोई बाबाजी को मानते हैं तो ये आपकी श्रद्धा है मैं उसमें कुछ नहीं कर सकती पर एक दिन ऐसा आएगा की आप सिर्फ पछताएंगे। ध्यान रखिये की इनको लोगों को अपनी भोली बातों में लोगों को फसाने में डिग्री हासिल है ये किस तरह से आपके लिए ट्रैप बिछायेंगे और आप इसमें फंसते चले जाएंगे और आपको पता भी नहीं चलगे सो प्लीज थोड़ा सा सावधानी बरतिए...
अब इन रावणों का दहन कैसे होता है ये सोचने वाली बात है और इन रावणों का दहन करने के लिए कौन भगवान् राम बनकर  आता है ये आगे आने वाला टाइम ही बताएगा।

रावण की जलने की बारी..!

Journey of a happy life...!!!!

शादी,  ये सिर्फ एक शब्द नही है, शादी का असल मतलब आप तब समझ सकते हैं जब आप उस समय को महसूस करते हैं, उसके एक- एक मिनट को जीते हैं। शादी तय हो...