बाल सुधारगृह बच्चों को सुधारने के लिए बनाए जाते हैं पर सुधारगृह में ऐसा क्या होता है कि बच्चे वहां से भागने के लिए मजबूर हो जाते हैं। बच्चे सुधार गृह में इसलिए आते हैं ताकि जो क्राइम उन्होंने किये हैं वो आगे न करें इसलिए उन्हें सुधारघर में भेजा जाता है पर वहाँ का महौल ऐसा होता है कि बच्चे सुधार घर छोड़-छोड़ कर भाग रहे हैं। उनका शोषण होता है। सफाई का काम भी उनसे ही कराया जाता है। बच्चा सुधार घर में जाकर सुधरने के बजाय और बिगड़ जाता है। वहां के कर्मचारी उन बच्चों से बहुत बुरा बर्ताव करते हैं। अच्छा खाना और रहने की व्यवस्था का ध्यान रखना चाहिए वाहीं कर्मचारी बच्चों से सुधार घर का सारा काम कराते हैं जिससे मजबूरन बच्चों को भागना पड़ता है। और दूसरी बात सफाई का ध्यान बहुत कम रखा जाता है । कहीं छत टपकती है तो कहीं सीलन से बुरा हाल होता है। काम न करने पर बच्चों की पिटाई की जाती है। जिससे बच्चों का जीना दुश्वार हो जाता है। वहां के कर्मचारियों को लगता है की इन बच्चों ने किसी न किसी तरह का अपराध किया है, ये बच्चे कभी सुधर ही नहीं सकते। इसी मानसिकता के साथ वो बच्चों के साथ अपराधियों जैसा व्यवहार करते हैं और बच्चों पर थर्ड डिग्री टॉर्चर होता है। जो पैसा बच्चों के लिए आता है उन्हें अधिकारी अपनी जेब में कर लेते हैं। ऐसे में बच्चों में कैसे सुधार आएगा? काश उन्हें सदबुद्धि आए।
Showing posts with label ऐसे कैसे सुधरेंगे बच्चे?. Show all posts
Showing posts with label ऐसे कैसे सुधरेंगे बच्चे?. Show all posts
Monday, 30 June 2014
Subscribe to:
Posts (Atom)
Journey of a happy life...!!!!
शादी, ये सिर्फ एक शब्द नही है, शादी का असल मतलब आप तब समझ सकते हैं जब आप उस समय को महसूस करते हैं, उसके एक- एक मिनट को जीते हैं। शादी तय हो...
-
आज चिल्ड्रेन्स डे है हर बच्चा ख़ुशी ख़ुशी स्कूल की तरफ जा रहा है। कलरफुल ड्रेस में हाथ में गुलाब लेकर हर बच्चे के चेहरे पर बड़ी सी स्माइल ह...
-
‘शिनचैन नोहारा’’ ये नाम सुनकर आ गयी ना आपके चेहरे पर मुस्कान जी हाँ!! ये वही कार्टून है जिसे आप और हम मिलकर देखते हैं और हँस-हँस के लोट-पो...
-
क्या बच्चे क्या बड़े, टॉम एंड जेरी सब के चहेते हैं. इनके कार्टून्स को आप जितना चाहो नहीं भूल सकते. वो चूहे-बिल्ली का लुक्का छुपी ...
