Showing posts with label ज़ख्म पर नमक. Show all posts
Showing posts with label ज़ख्म पर नमक. Show all posts

Thursday, 12 June 2014

सबक या ज़ख्म पर नमक

            
आज मैं कोई लाइट ब्लॉग नहीं लिखने जा रही हूँ जबकि आज मेरा ब्लॉग काफी सीरियस और काफी लोगो के इमोशंस से जुडा हुआ है....काफी समय से न्यूज़ चैनल्स पर एक न्यूज़ गरमाई हुई है कुल्लू मनाली के  मंडी में पानी के तेज़ बहाव की वजह से 24 स्टूडेंट्स डूब गए...जब मिडिया को पता चला तो सब कैमरा लेकर वहां आने लगे न्यूज़ में अपने बच्चों के बारे में देखकर पेरेंट्स भी अच्छे खासे परेशान होकर साईट पर पहुच गए पर शायद कुछ ही बच्चों को बचाया जा सका....कुछ दिनों बाद लाइव विडियोस सामने आई तो देख कर दिल देहेल गया एक साथ आखों के सामने सारे स्टूडेंट्स बाढ़ के चपेट में आ गए और जो स्टूडेंट्स डूबते हुए स्टूडेंट्स को बचाने के लिए आगे बढ़े भी वो भी बाढ़ की चपेट में आकर डूब गए....शायद टीवी पर इन विडियोस को दिखाना आगे के बच्चो को चेतावनी देना है की इसमें बताया गया है की  कम से कम आप ऐसा खतरनाक काम न करें जिसपर आपकी जान को खतरा हो.... बाकी स्टूडेंट्स तो ये बात समझ जायेंगे पर उन स्टूडेंट्स के पेरेंट्स का क्या जिनके बच्चे इस एक्सीडेंट में डूब गए या जिनका पता नहीं चल पाया है उन पेरेंट्स के लिए तो ये विडिओ तो जख्म पर नमक साबित हो रही है...और मेरे घर पर भी इस बात पर बेहेस जारी है की ऐसी विडियोस टीवी पर दिखानी चाहिए की नहीं पर बहुत कन्फ्यूज़न है की ऐसी विडियोस जो बच्चो को सावधान रहने की चेतावनी दे रही है पर डूबने वाले स्टूडेंट्स के पेरेंट्स के लिए जले पर नमक छिड़क रही है अब आप ही मुझे कमेंट करके बताइये की क्या सही है और क्या गलत क्युकी मैं भी इस मैटर को लेकर अच्छी खासी परेशान हूँ अब आप ही बताइये की इन विडिओस को दिखाना सही है या गलत..... :-(

Journey of a happy life...!!!!

शादी,  ये सिर्फ एक शब्द नही है, शादी का असल मतलब आप तब समझ सकते हैं जब आप उस समय को महसूस करते हैं, उसके एक- एक मिनट को जीते हैं। शादी तय हो...