आज-कल की टेक्नोलॉजी कितनी एडवांस हो गयी है...जब भी किसी का फोने बजे या तो ..सुनो न संगमरमर या डिस्को दीवाने..शुरू हो जाता है । चाहे उस मोबाइल को ऑपरेट करने वाले की एज साठ या सत्तर ही क्यों न हो कल मम्मी के साथ शॅापिंग करने बाज़ार गयी एक बेचारे वृद्ध आदमी टूटी सी साइकिल और कपड़े भी ऐसे कि देख कर दया आ जाए। पर जब रिंगटोन सुनी तो सुन कर होश उड़ गए गाना था ..तूने मारी एंट्रियाँ रे दिल में बजी घंटियाँ रे टन टन टन टन.. उस समय तो हंसी रोक ली पर घर आकर जो ठहाका मार के हँसे हैं वो हम ही जानते हैं..आप के फ़ोन पर भी ऐसी रिंगटोन होती तो होगी...और ये सब रिंगटोंस को डलवाने के लिए आप शॉप पर जाओ तो कम पैसो में आपकी मनचाही रिंगटोन मिल जाएगी...टेक्नोलॉजी जहां आपकी मदद कर रही है वहां आपकी हंसी उड़ाने से भी नहीं चूकती...सिर्फ फि़ल्मी गाने ही नहीं भगवान् के भजन,मंत्र और यहाँ तक कि आपकी अपनी आवाज़ की भी रिंगटोन बन जाती है..। .और एक और बात अगर कोई आपको फ़ोन करे तो उसे भी आपके नाम की रिंगटोन सुना सकते है और भौकाल मार सकते है..रोज़-रोज़ फ़ोन पर मेसेज आते हैं तो मजबूरी है बार-बार मेसेज देखना की किसी फैमिली मेम्बर का इम्पोर्टेन्ट मेसेज तो नहीं आया..पर खोल के देखते ही दिमाग खराब होता है । मैं सिर्फ रिंगटोन की ही बात नहीं कर रही हूँ । आपको एक और मेसेज का किस्सा सुनाती हूँ । एक बार मेरे फ़ोन पे मेसेज आया मुझे लगा शायद किसी रिलेटिव का हो पर देखा तो होश उड़ गए। लिखा था आपसे बात करने को प्रिया है बेकरार फलाने नंबर पर कॉल करिए और कीजिये प्रिया से ढेर सारी बातें charges- rs… per\min… ये देखकर इतना गुस्सा आया की सारी भड़ास मेसेज को डिलीट करने में निकाल दी..। और कभी रिंगटोन बनाने के लिए मेसेज भी आया करते हैं कहती है
dial #### to make this song your ringtone charger ..rs\min...सिर्फ मेसेज तक बात ठहरती तो कोई बात नहीं थी अब तो फ़ोन करके भी दिमाग खराब करते हैं। बात उस समय की है जब मैं बहुत बीमार थी मम्मी भी बहुत परेशान थी...मेरे ताऊ जी,ताई जी.दादी,पापा सबके फ़ोन धडा-धड आ रहे थे एक बार फ़ोन बजा मम्मी ने उठाया तो गाना बजने लगा ..मन को अति भावे सइयां मन भाये रे हाय रे-हाय रे .. मम्मी का चेहरा गुस्से से लाल-पीला हो गया। दिन तो दिन रात में भी इनको चैन नहीं है। रात के डेढ़ बजे ऐसे कॉमर्शियल कॉल्स आती है की नींद टूट जाए...अब पता नहीं इन सब पर कब रोक लगेगी ये तो मैं भी नहीं जानती। तब-तक आप पकते रहिये इन मेसेजएस से और सुनते गाते रहिये ..एक पल तो अब हमें जीने दो जीने दो..
No comments:
Post a Comment