आजकल टेक्नोलॉजी का जमाना है. लोग हाई-टेक हो रहे हैं. बस एक बटन से आपका मेल दुनिया के एक छोर से दूसरे छोर पर पहुंच जाता है. पर कुछ लोग इस टेक्नोलॉजी का मिसयूज भी बड़े आराम से और बिना किसी रोक-टोक के धड़ल्ले से कर रहे हैं. इसका उदाहरण रात को टीवी पर आने वाले ऐड हैं जिसमें आसान से क्विज हाते हैं. अगर आपने दिए गए नंबर्स पर गलती से भी कॉल किया तो गए काम से. आप के फ़ोन बैलेंस से ढेर सारे पैसे कट जाएंगे और अगले दिन से ही कामर्शियल कॉल आने लगेंगी. दूसरा उदाहरण है फ्र्रॉड कॉल्स का . आपके सेल फ़ोन पर एक अननोन नंबर से कॉल आएगी और दूसरी तरफ बैठा व्यक्ति कहेगा की सर आपका एटीएम कार्ड ब्लॉक हो गया है या उसकी डेट खत्म हो गई है. रिन्यू करवाने के लिए ऑनलाइन अप्लाई कीजिए. इसके बाद आपके कार्ड का नंबर पूछा जाएगा. अगर आपने कार्उ नंबर बता दिया तो फिर समझ लीजिये आपकी शामत आ चुकी है. अगर गलती से भी उस व्यक्ति को सारी इनफार्मेशन आपने सही सही दे दी तो आपके नाक के नीचे से आपका सारा बैंक अकाउंट खाली हो चूका होगा. ऐसी खबरें आती रहती हैं फिर भी पढ़े लिखे लोग भी गलतियां करतें हैं. अगर आपने उस फ्रॉड को पहचान लिया और पुलिस में शिकायत करने की बात की तो वो गालियां देना शुरू कर देगा और फोन काट देगा। आपाके फोन र कभी भी ऐसे मैसेज आ सकते हैं- मैं अकेली हूं आपसे प्यार भरी बाते करना चाहती हूं. आपसे करने को ढेर सारी बातें हैं बस आपका इस नंबर पर रिप्लाई कीजिए और बन जाएं मेरे सबसे खा़ास दोस्त. अगर आप इसके बहकावे में आये तो बस इस चक्रव्यूह में आप बहुत बुरी तरह फंस जायेंगे. सवाल ये उठ रहा है की ये सब कॉल्स का ध्ंाधा धड़ल्ले से चल कैसे रहा है? इसपर रोक लगाई क्यों नहीं जा रही? टेक्नोलॉजी के मिसयूज पर रोक लगाने में साइबर एक्सपट्र्स बहुत बड़ी भूमिका निभाते सकते हैं , पुलिस की मदद कर सकते हैं , लेागों को आगाह कर सकते हैं। लेकिन उनकी क्षमता का सदुपयोग नहीं हो रहा बल्कि कई आईटी एक्सपर्ट भी टेक्नोलॉजीज के मिसयूज़ में धंधेबाजों की मदद कर रहे बदले में पैसा भी कमा रहे. तो क्या करे आम आदमी? सरकारी साइबर सेल के भरोसे बैठै से अच्छा है कि सोशल मीडिया के माध्यम से लेागों को अवेयर करें और किसी भी लुभावने ऑफर या अन वांटैड कॉल को रिसीव न करें। दूसरों को दोष देने के बजाय एहतियात बदतने की पहल हमें खुद करनी होगी.
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Journey of a happy life...!!!!
शादी, ये सिर्फ एक शब्द नही है, शादी का असल मतलब आप तब समझ सकते हैं जब आप उस समय को महसूस करते हैं, उसके एक- एक मिनट को जीते हैं। शादी तय हो...
-
‘शिनचैन नोहारा’’ ये नाम सुनकर आ गयी ना आपके चेहरे पर मुस्कान जी हाँ!! ये वही कार्टून है जिसे आप और हम मिलकर देखते हैं और हँस-हँस के लोट-पो...
-
आज चिल्ड्रेन्स डे है हर बच्चा ख़ुशी ख़ुशी स्कूल की तरफ जा रहा है। कलरफुल ड्रेस में हाथ में गुलाब लेकर हर बच्चे के चेहरे पर बड़ी सी स्माइल ह...
-
यह पोस्ट आपको थोडा कन्फ्यूज्ड मिलेगा पर क्या किया जा सकता है। सिर्फ ब्लोगिंग ही एक ऐसा जरिया है जिससे मैं अपनी दिमाग की उलझनों और दिमाग म...

8 comments:
good
good info
nice blog,keep it up Tejwaswani
Nice BLog, Keep It Up Tejaswani!
Good going Tull
,keep on writing.
Very nice article,keep on writing .
Good
It's so nice
Isse related ek case Gomti nagar ka hai jisme aisi hi ghatna ka khulasa hua hai
So be careful all of you
Post a Comment