Monday, 26 May 2014

ये दुनिया पाती पंगे,फिर बोले हर-हर गंगे

            
कुछ इंडियंस बड़े ही चालू होते हैं..आप पूछेंगे क्यों अरे भाई आपने कभी नोटिस किया है की जब इनका टाइम अच्छा चलता है तो इनका प्रेम सिर्फ धन ही होता है चाहे वो पैसा गलत तरीके से ही क्यों न कमाया गया हो ब्लैक मनी यू नो....पर जब पुलिस के चक्कर में फंसते हैं तो दान दक्षिणा,पूजा पाठ,हवन,भंडारा भगवान् को पटाने के लिए हर टाइप के तरीके शुरू हो जाते है पर हमारे  भगवान इतने चालु तो हैं की किसी की मन की बात को जान लें....लोगों को इतनी भी अकल नहीं है की भगवान् सब देख रहा है पहले तो गलत तरीके से पैसा कमाते है और जब पकडे जाते हैं तो इनका हर-हर गंगे शुरू हो जाता है इनकी मेंटेलिटी कभी नहीं बदलने वाली है....अरे भाई ऐसा काम ही मत करो जिसके  लिए प्रयश्चित करने के लिए हर-हर गंगे करना पड़ा आप कभी तो ऐसा काम करो जिसके लिए आपको सम्मानित किया जाए उसके लिए आप भगवान् जी से ब्लेस्सिंग्स मांगो...ये सिर्फ बड़ों की ही बात नहीं है बच्चे और यूथ भी इसमें खूब आगे है पहले स्कूल या कॉलेज में खूब लड़ते हैं फिर भगवान् से कहते हैं की भगवान् जी प्लीज आप ही सम्हालो ये बात प्रिंसिपल तक नहीं पहुचनी चाहिए सिर्फ लड़ाई-झगडे की ही बात नही है बल्कि एक्साम्स में पास होने के लिए भी भगवान् जी को मक्खन लगाया जाता है एक मशहूर फिल्म में आने देखा ही होगा एक स्टूडेंट कहता है की “हे भगवान् मेरा फिजिक्स बचा लेना 100 रूपए पर डे चढ़ाऊंगा” मतलब साल भर आप घास चील रहे थे क्या?? जब पढने का टाइम होता है तो आप गुलचर्रे उड़ाते हो और जब रिजल्ट्स का टाइम आता है तो जय हनुमान ज्ञान गुन सागर शुरू हो जाता है...पर इसमें भगवान् जी क्या करें ये आप पर डिपेंड करता है की आपने एक्साम्स के लिए कितना पढ़ा इक्साम्स में भगवान् जी थोड़ी ही लिखकर आये हैं...एक्साम्स में तो आप लिखर आये हैं तो आपको ही पता होगा की आप कितने पानी में हैं...चलिए अब मैं क्या कर सकती हूँ सबकी भगवान् में अपनी-अपनी श्रद्धा है पर मैं सोचती हूँ की साल भर आप मेहनत से पढो फिर जब एक्साम्स में टॉप कर जाओ फिर आप भगवान् के दरबार में जाओ तो एक अलग ही पॉजिटिव फीलिंग आती है मन में लगता है की अगली बार और मेहनत करूंगी मैं ये बातें फेक नहीं रही हूँ ये बातें मैंने खुद फील करी हैं...चलिए कोई बात नहीं अगर आपको मेरी बातें गलत लग रही हैं तो करते रहिये हर-हर गंगे और मुझे बक्ष दीजिये!!!कष्ट के लिए खेद है....ऑल द वैरी बेस्ट....

                                 

1 comment:

rajiv said...

बिलकुल, ये दुनिया मतलबी लोगों से भ्‍री हुई है लेकिन अच्छे लोग भ्‍ हैं

Journey of a happy life...!!!!

शादी,  ये सिर्फ एक शब्द नही है, शादी का असल मतलब आप तब समझ सकते हैं जब आप उस समय को महसूस करते हैं, उसके एक- एक मिनट को जीते हैं। शादी तय हो...