Saturday, 31 May 2014

           बी हैप्पी औल्वेज़!!!!! पर कैसे???

हर कोई हमेशा यही कहता है की हमेशा खुश रहो अच्छा लगेगा सेहत अच्छी रहेगा ....हाँ जी मैं इस बात से अग्री करती हूँ पर कभी आप भी सोचिये की लाइफ में टेंशन होते हुए आप कैसे हैप्पी रह सकते हो...हर सुबह आँख खुलते ही दिमाग में हज़ार तरीके के टेंशन काम करने की जल्दी रहती है आँख खुले ही भाग-दौड़ शुरू हो जाती है...कभी ये नहीं लगता की सुबह उठे और पूरा दिन सिर्फ रिलैक्स करें...आप मुझसे ये ज़रूर पूछेंगे की सन्डे का क्या?? हाँ जी,मुझे पता है सन्डे को उठे चाय पिया फ्रेश हुए और जुट गए अपने लैपटॉप पर ऑफिसियल काम,फेसबुक,ट्विटर,जी मेल...पर कभी आपने ये सोचा है की सिर्फ टेंशन में रहना लाइफ का मज़ा न लेना एक बिमारी है जिससे छुटकारा पाना बहुत मुश्किल है...पर ऐसा भी न हो की थोडा सा भी टेंशन न हो नहीं तो आपका दिन बीतेगा कैसे...खुश रहना बहुत ज़रूरी है ये बात मुझे ठीक से अब समझ में आई है...बचपन में मैं बहुत खुश रहती थी टेंशन से मेरा दूर-दूर तक वास्ता नहीं था डाट पड़ती थी तो सिर्फ खड़े-खड़े हंसती रहती थी...पर जैसे ही स्कूलिंग पूरी हुई मेरी हंसी कही गुम हो गयी...सिर्फ टेंशन ही टेंशन दिमाग में घूमता रहता था..पर अब जब एक्साम्स ख़तम हो चुके हैं मैं फिर से बच्चा बन गयी हूँ मुझे खुश देखकर माँ-पापा भी खूब खुश रहते हैं...पर सवाल ये उठता है की हम टेंशन को अपने आप पर इतना हावी क्यों होने देते हैं?? क्यों उससे डट कर नहीं लड़ पाते??मैं ये नहीं कह रही हूँ की टेंशन मत लीजिये पर इतना ज्यादा नहीं की आपके दिमाग में वाही घूमता रहे इवन आपके सपने में भी ये भूत बनकर  आये..हमारे एनवायरमेंट मैं ऐसी बहुत सी चीजे हैं जो हमारा टेंशन रिलीज़ कर सकती हैं और आपके पास सबसे अच्छा आप्शन है खुली हवा....कभी छुट्टी लो और दिन भर सिर्फ अपने आस-पास की ग्रीनरी देखो स्मार्ट फ़ोन,लैपटॉप से दूर पूरा दिन सिर्फ मस्ती...मैं भी ग्रीनरी के पास ही खिड़की पे बैठी हूँ जिसके सामने गुलमोहर का पेड़ है..आम से लदा हुआ आम का पेड़,ठंडी-ठंडी हवा और न चुभने वाली धूप...आप भी कभी ऐसा करिए तो ऑय ऍम शयोर आपको बहुत अच्छा लगेगा काम भी करिए और मज़ा भी लीजिये...शायद आपका कुछ पुण्य हो जाए...पेंटिंग करिए,आम तोड़-तोड़ कर खाईये,गॉसिप गर्ल्स बन जाईये पर १ दिन के लिए इन स्मार्ट फ़ोन्स,लैपटॉप,टीवी से दूर रहिये सिर्फ १ दिन गुरु...आइ होप आपको मज़ा आएगा...कल सन्डे है तरी करके देखिये १ दिन में आप कुछ नहीं बिगड़ेगा...सिर्फ १ दिन....ऑल द बैस्ट....टेक केयर... J J

2 comments:

rajiv said...

wah kya imagination hai...ab solution bhi soch ke batao.... :-)

rajiv said...

wah kya imagination hai...ab solution bhi soch ke batao.... :-)

Journey of a happy life...!!!!

शादी,  ये सिर्फ एक शब्द नही है, शादी का असल मतलब आप तब समझ सकते हैं जब आप उस समय को महसूस करते हैं, उसके एक- एक मिनट को जीते हैं। शादी तय हो...