Thursday, 22 May 2014

भगवान् का ये कैसा अपमान

                         

आज कल के गाने तो आपने ज़रूर सुने होगे...भला टीवी चलाइये और म्यूजिक चैनल न लगायें ऐसा हो सकता है क्या...पर मेरा मन अब गानों से ऊब चूका है आप पूछेंगे क्यों??? क्युकी जिस भगवान् की मैं इतने आदर के साथ पूजा करती हूँ  उसी भगवान् का हर गाने में इतनी बुरी तरह अपमान मैं नहीं देख सकती...आज कल के गानों में हर जगह या तो भगवान् का नाम जोड़ा जा रहा है और या पूरी की पूरी फिल्म ही हिन्दुओ की धार्मिक भावनाओं को ठेस लगा रही है..कोई भी फिल्म आती है कुछ समय तक उसका विरोध होता है डायरेक्टर या प्रोड्यूसर माफ़ी मांगते हैं फिर सब शांत हो जाता है किन्तु परन्तु उस फिल्म पर बैन नहीं लगता है और वो धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुचाने वाली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हित भी हो जाती है...हाल ही में रणवीर सिंह और दीपिका की ही एक फिल्म पर बहुत कोन्त्रोवेर्सी हुई पर फिल्म दिखिए कितनी हित हुई...इस फिल्म के गानों में भी एक अजीब सी बात दिखी उस गाने की एक लाइन थी “राम जी की चाल देखो करें ये धमाल देखो” शायद ये गाना दोसरों को मामूली लगे पर मेरे मन पर इस गाने ने गहरी चोट की है तभी तो जब भी ये गाना टीवी पर बजता है तो मेरा खून खौल उठता है आप भी जारो सोचिये की जिस भगवान् की हम इतने आदर के साथ पूजा करते है  जब भी कोई मनोकामना होती है तो भगवान् के सामने हाथ जुड़ जाते है उनके सामने प्रसाद,अगरबत्ती और दिया जलाते हैं वाही भगवान् का अपमान हम खड़े खड़े कैसे देख सकते हैं..घर पर कोई भी खुशखबरी आये या कोई कष्ट हो हम भगवान् को ही याद करते हैं तो फिर गानों में होनेवाला उसी इश्वर का अपमान हमें क्यों नहीं दिख रहा है क्यों इस अपमान को हम देखकर भी अनदेखा कर रहे है....इस विषय में सोचियेगा ज़रूर तब तक सुनते रहिये और मस्त रहिये इन भद्दे गानों की लय में... L

1 comment:

rajiv said...

Ye film vaale aajkal bas paisa kamane me jute hain...Bhagvaan kya ye apne maa-paab ka majak udane me bhi nahi hichakte..ye Indian values ko damage karne ki saajish hai ....

Journey of a happy life...!!!!

शादी,  ये सिर्फ एक शब्द नही है, शादी का असल मतलब आप तब समझ सकते हैं जब आप उस समय को महसूस करते हैं, उसके एक- एक मिनट को जीते हैं। शादी तय हो...